मासूम बालिका ने लगाई फांसी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के सलैया गांव में कल्लन लोधी की 14 वर्षीय पुत्री ने मामूली डांटफटकार पर व्यथित होकर जंगल में जाकर फांसी लगा ली है। उसकी लाश ब्रजेश तिवारी के खेत पर महुआ के पेड़ से लटकी मिली।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्ली रोजाना की तरह कल जंगल में बकरी चराने गई थी। वह शाम को घर लौट आई लेकिन बकरियां नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने उसे डांटा फटकारा इस पर कल्ली ने कहा कि वह बकरियों को लेकर आती हैै। इसके बाद वह पुन: जंगल में चली गई। लेकिन फिर वापिस नहीं लौटी। रात में कल्ली के परिजनों ने उसकी तलाश की परंतु उसका कहीं पता नहीं चला। आज सुबह कल्ली की लाश पेड़ पर झूलती मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!