शिवपुरी। बीती रात्रि दिनारा थाना क्षेत्र में शताब्दी टे्रवल्स और मेटाडोर के बीच हुई टक्कर में क्लीनर यूसूफ खां निवासी बायपास रोड करैरा की मौत हो गई जबकि बस के 14 यात्री घायल हो गए। मृतक महिन्द्रा पिकअप मेटाडोर क्रमांक एमपी 33 जी 0 661 पर कार्यरत था। उक्त मेटाडोर करैरा निवासी महेन्द्र कबाडी की बताई जाती है।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को इलाज के लिए झांसी भेजा गया है। घायलों के नाम स्पष्ट नहीं हो सकें है। दिनारा पुलिस ने शताब्दी टे्रवल्स क्रमांक एमपी 07 पी 0990 के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शताब्दी टे्रवल्स बस कानपुर से इंदौर के लिए चलती है। कल रात 11 बजे बस जब दिनारा कस्बे के नजदीक पहुंची तो करैरा से ग्वालियर की ओर जा रही मेटाडोर से बस की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जाता है कि उक्त टक्कर दिनारा से पिछोर के लिए कटे रास्ते पर हुई। यहां से मेटाडोर चालक मेटोडोर को आगे पीछे कर रहा था और उसे भान भी नहीं हुआ कि कब बस आ गई। दुर्घटना में युसुफ खां की मौके पर मृत्यु हो गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।