भिण्ड से अहमदाबाद जा रही बस पलटी, 11 घायल

0
शिवपुरी। बीती रात 18 बटालियन के पास एबी रोड पर भिण्ड से अहमदाबाद जा रही बस के पलटने से उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में बीती  रात घटित हुई। तेज गति के कारण बस पलट गई। जिससे उसमें सवार पूजा पुत्री दिनेश कुमार, सुमनदेवी पत्नी दिनेश कुमार श्रीवास, हंसा पत्नी मुकुंद सिंह बघेल अहमदाबाद, रूकमणी पत्नी जयदीप भदौरिया इटावा, संजय पुत्र पप्पू कुशवाह निवासी मेहगांव, न्यासीलाल पुत्र भीकाराम श्रीवास निवासी मुरैना, श्रीमति शिवकली निवासी बिडौरी, ज्ञान सिंह पुत्र रघुवर प्रजापति निवासी कुशील, सुशीला ज्ञान सिंह, शीला पत्नी रामसिंह कुशवाह, फूपसिंह पुत्र विजय सिंह परिहार निवासी इटावा घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 279 और 337 का मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!