शिवपुरी। आज सुबह लगभग पांच बजे एबी रोड पर पडोरा के पास दो ट्रकों की भीषण भिडंत में एक ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक यूपी 78 बीए 857 इंदौर से लखनऊ जा रहा था। इसी ट्रक में मृतक सोनू पुत्र रामदास संखवार निवासी कानपुर सवार था। जबकि ट्रक क्रमांक आरजे 11 दिल्ली से महाराष्ट्र जा रहा था इस ट्रक में संतोष पुत्र जवाहर और अनिल पुत्र नबाव यादव निवासीगण आगरा सवार थे। बताया जाता है कि झपकी लग जाने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।