शिवपुरी- माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा में शासकीय हाई स्कूल सेवडा की छात्रा के रूप में कु. चारूल धाकड़ ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। उन्हें सभी विषयों में विशिष्ट योग्यता हासिल हुई है और उन्होंने 600 में से 528 अंक प्राप्त किए है।
कु. चारूल धाकड़ कांग्रेस नेता विनोद धाकड़ एडवोके ट की सुपुत्री है। उनकी उपलब्धि पर उनके परिवारजनों ईष्ट मित्रों समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।