PWD के 27 इंजीनियर्स को कारण बताओ नोटिस

राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के 27 इंजीनियर्स को वर्ष 2004-05 में आवंटन से अधिक व्यय करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। यह नोटिस लोक लेखा समिति के परीक्षण क बाद व्यय अधिक पाये जाने पर जारी किये गये हैं। जारी नोटिसों का राज्य शासन निर्धारित समय-सीमा में जवाब न मिलने पर एक-पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

इसमें 
  1. जी.आर. गुजरे तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, शिवपुरी (वर्तमान में अधीक्षण यंत्री, सिवनी), 
  2. आर.आर. शाक्य तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, ग्वालियर (वर्तमान में कार्यपालन यंत्री, जबलपुर), 
  3. जे.एस. चौहान तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, रीवा (वर्तमान में कार्यपालन यंत्री, भोपाल), 
  4. पी.डी. वर्मा तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, डिण्डोरी, 
  5. डी.के. शारीवान तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, उमरिया (वर्तमान में जबलपुर), 
  6. आर.एस. भील तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, झाबुआ (वर्तमान में भोपाल), 
  7. एम.एस. रावत तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, धार, 
  8. गोपाल सिंह तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, कटनी (वर्तमान में महाप्रबंधक मध्यप्रदेश रोड डेव्हलपमेंट, सागर), 
  9. एन सिद्दीकी तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, जबलपुर (वर्तमान में भोपाल), 
  10. गोपाल सिंह तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, नरसिंहपुर (वर्तमान में आर.डी.सी., भोपाल), 
  11. एच.ए. साबिर तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, रतलाम (वर्तमान में अधीक्षण यंत्री, शहडोल), 
  12. आनंद राणे तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, देवास (वर्तमान में इंदौर), 
  13. के.एस. यादव तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, छिन्दवाड़ा (वर्तमान में कार्यपालन यंत्री, झाबुआ), 
  14. एस.आर. बघेल तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, मण्डला (वर्तमान में जबलपुर), 
  15. आर.एल. भारतीय तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, ग्वालियर (वर्तमान में अधीक्षण यंत्री मण्डल, नौगाँव), 
  16. आर.डी. चौधरी तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, छतरपुर, 
  17. बी.पी. पटेल तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, सागर (वर्तमान में भोपाल), 
  18. एम.के. शुक्ला तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, भोपाल, 
  19. जे.के. भासने तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, भोपाल, 
  20. व्ही.के. आरख तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, भोपाल, 
  21. जी.पी. वर्मा तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, बैतूल (वर्तमान में कार्यपालन यंत्री, बालाघाट), 
  22. ए.आर. सिंह तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, भोपाल (वर्तमान में कार्यपालन यंत्री रायसेन), 
  23. संजय खाण्डे तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, विदिशा (वर्तमान में भोपाल), 
  24. आर.पी. पवार तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, राजगढ़ (वर्तमान में भोपाल), 
  25. बी.के. चौहान तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, राजगढ़ (वर्तमान में अधीक्षण यंत्री ग्वालियर), 
  26. पी.सी. बारस्कर तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, सीहोर (वर्तमान में ग्वालियर) 
  27. और जी.पी. कटारे तत्कालीन कार्यपालन यंत्री, सीहोर (वर्तमान में अधीक्षण यंत्री भोपाल) 
 
शामिल हैं।