शिवपुरी - नगर पालिका अध्यक्षा रिशिका अष्ठाना ने अपने स्पष्ट स्वर में कहा कि नगर में एक भी सुअर बर्दास्त नही किया जायेगा उन्होने सुअर पालकों को आदेशित करते हुये कहा कि वह तुरंत अपने सुअरों को नगर से बाहर ले जाये अन्यथा नगर पालिका का अमला उनके सुअरों को नगर के बाहर करा दिया जायेगा। इसी तारतम्य में आज नपा अमले ने कुछ सुअरों को पकडकर बाहर पहुॅचाने की कार्यवाही की गई है।
शिवपुरी को ग्रीन एण्ड क्लिीन बनाने का जो लक्ष्य हमने लिया है उसे हम पूरा करने का प्रयास कर रहे है इस तारतम्य में आज हमने वार्ड 09 में स्थित वाल्मिक वस्ती एवं श्रीराम कॉलोनी तथा रेस्ट हाउस आदि कई क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान कराया जा रहा है। इसी के साथ हम नगर के समूचित वार्डो में सफाई का कार्य कराया जा रहा है इसमें सिटी दरोगा और तीनों दरोगाओं के साथ नगर पालिका का सफाई अमला सफाई के लिये लगाया गया है। साथ ही इस विशेष सफाई अभियान में स्वास्थ्य अधिकारी अशोक शर्मा, सुखदेश शर्मा, भारत भूषण पाण्डे आदि कई कर्मचारी गण इस सफाई अभियान की देखरेख में लग है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।