भाजपा के दलाल चला रहे है गेहूं खरीदी केन्द्र : बलवीर निवौरिया

shailendra gupta
0
शिवपुरी/कोलारस. इन दिनों हो रही गेहॅंू खरीदी केन्द्रों पर तुलावटियों, हम्मालों और खरीदी की देखरेख कर रहे अधिकारी-कर्मचारी सब मिलीभगत का शिकार है गरीब किसान आज अपनी उपज को विक्रय के लिए जब भी मण्डी व गेहॅू खरीद केन्द्रों पर पहुंचता तो वहां मजमा सा लग जाता है और फिर शुरू हो जाता है लूटखसोट का सिलसिला।

सरेआम दिन भर छोड़ रात के अंधेरे में खरीदी के नाम पर लूटखसोट जारी है प्रदेश सरकार की मंशा है कि गरीब किसान आबाद ना हो बल्कि वह बर्बाद हो क्योकि गेहॅंू खरीदी केन्द्रों पर मचने वाले भ्रष्टाचार और धांधली से तो ऐसा ही प्रतीत होता है। इस मामले में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी लिखित रूप से शिकायत कर प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों से हो रही लूटखसोट को रोकने के लिए आग्रह किया जाएगा। यह बात एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही कोलारस क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रतिनिधि बलवीर सिंह निवौरिया ने। 

जो इन दिनों किसानों के शोषण से बुरी तरह आहत है। श्री निबौरिया नें भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए किसानों के शोषण करने की बात कही है। श्री निबौरिया ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह शीघ्र किसानों को वारदाना, तुलाई व अन्य आवश्यक पूर्तियां जो किसानों को चाहिए वह की जाए अन्यथा इसकी शिकायत केन्द्रीय मंत्री से करने के बाद प्रदेश सरकार के विरूद्ध बिगुल फूंके जाने पर विचार किया जाएगा। श्री निबौरिया ने इन केन्द्रों पर भाजपा के ही कुछ दलालों गेहॅंू खरीदी केन्द्र संचालित होने के साथ-साथ महज 50 रूपये लेकर इस तरह के अनैतिक कार्य करने के भी आरोप लगाए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!