शिवपुरी-भौंती थाना अंतर्गत ग्राम पिपारा में अज्ञात कारण के चलते किसान की पटरिया में आग लगने से लगभग 50 हजार रूपये का नुकसान हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र भैयालाल लोधी निवासी ग्राम पिपारा खेत पर गया था तभी उसके घर की टपरिया पर किन्हीं अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें वहां रखी दो साईकिलें, डीजल पंप,पांच वोरा गेंहू, पाईप , कपडे जलकर राख हो गये। जिसकी सूचना भौंती थाने में दर्ज करा दी गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।