गेंहू खरीदी केन्द्रों पर धांधली, ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

shailendra gupta
0
पोहरी-पोहरी तहसील में गेंहू खरीदी केन्द्रों पर धांधली एवं किसानों से अवैध उगाही के संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। शुक्रवार के रोज स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया जिसके बाद पोहरी के एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें पोहरी बैराड, गोवर्धन एवं छर्च के खरीदी केन्द्रों पर किसानों से व्यापक स्तर पर अवैध वसूली की जा रही है,


 एक ट्राली से 5000 रूपय वसूले जा रहे हैं साथ ही तौल में गडबडी कर किसानों की खून पसीने की उपज को हडपा जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू जमील अंसारी ने आरोप लगाते हुये कहा कि कुछ लोगों के द्वारा पूर्व में ही फर्जी पंजीयन कराकर हजारों क्ंिटल गेंहू खरीदी केन्दों पर खपाया जा रहा है जबकि किसानों के गेंहू को तौलने के लिये दो-दो दिन तक इंतजार करना पड रहा है। ज्ञापन सौंपने वालेंा में पप्पू जमील अंसारी, माताचरण शर्मा, रामपाल रावत, सुरेश वर्मा, विजय यादव, घनश्याम औझा, प्रहलाद धामौरा, भगवत शर्मा, संजीव बंटी शर्मा, गोपाल सोनी आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!