शिवपुरी. फोटो निर्वाचक नामावली 2011 का पुनरीक्षण एवं 01 जनवरी 2013 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं की जानकारी एकत्रित करने के लिये आज पिछोर एवं खनियाधाना में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) का प्रशिक्षण अपर कलेक्टर श्री आर.बीप्रजापति द्वारा प्रदाय किया गया।
इस दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी उमेश शुक्ला, तहसीलदार श्री राय आदि उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान खनियाधाना के 36 एवं पिछोर के 21 बीएलओ प्रशिक्षण मे अनुपस्थित पाये जाने पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री उमेश शुक्ला ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।