शिवपुरी. नगर की अग्रणी समाजसेवी
संस्था अग्रवाल मित्र मण्डल शिवपुरी की वर्ष 2012-13 की नवीन कार्यकारिणी
का गठन गत दिवस किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल मित्र मण्डल के
कार्यालय वार्षिक साधारण सभा की बैठक के साथ किया गया। जिसमें सभापति के
रूप में प्रो. बी बी अग्रवाल, डा. एल डी गुप्ता, गिरनार कुमार जैन सहित
अन्य पदाधिकारी व सदस्य महिला पुरुष उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ महाराजा अग्रसेनजी
के पूजन के साथ किया गया। इसके उपरान्त कोषाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद बंसल ने
गत वर्ष का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। महासचिव रामशरण गोयल ने गत
वर्ष का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संस्था अध्यक्ष पी.डी. सिंघल ने
सभी सदस्यों संस्था द्वारा वर्ष में आयोजित नेत्र शिविर, अन्नकूट, अग्रसेन
जयंती, वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यक्रमों सभी के सहयोग के लिए आभार
ज्ञापित किया।
इसके उपरान्त आगामी वर्ष 2012-13 की नवीन
कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से जीके बंसल को अध्यक्ष,
डा. दिनेश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रहलाद गुप्ता को उपाध्यक्ष, रमेश
चन्द्र गुप्ता को महासचिव, कृष्णराम बंसल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी
प्रकार महिला मण्डल की अध्यक्षा हेतु श्रीमती दान अग्रवाल एवं सचिव श्रीमती
सीमा जैन को चुना गया। कार्यक्रम उपरान्त सभी के लिए सहभोज का आयोजन किया
गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।