पोहरी। पोहरी में इन दिनों चोरों का बोलवाला है एक पखवाड़े में चोरों ने दो स्थानों को निशाना बनाया है। बीते रोज की दरमियानी रात को चोरों ने अवतार पुत्र तेजसिंह यादव निस्सू का बाडा पोहरी स्थित घर में दीवार के सहारे चढकर छत से प्रवेश किया और घर में रखा सूटकेस जिसमें चांदी के कडे, साडिय़ां एवं लगभग तीन हजार रूपये चुरा ले गये।
चोरों ने पुलिस के रात्रि गस्त पर सवालिया निशान लगाते हुये पंद्रह दिन पूर्व भी मुख्य मार्ग पर स्थित तीन दुकानों के ताले चटकाये थे हालांकि चोर कुछ भी चुराकर नहीं ले जा सके थे। अब चोरों चोरी की घटना को अंजाम दे डाला है तथा वे लगभग 40 हजार मूल्य का माल चुराने में सफल रहे। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।