हथियार लेकर घूम रहा फरार इनामी गिरफ्तार

shailendra gupta
0
शिवपुरी/करैरा- शिवपुरी करैरा पुलिस ने आज पांच हजार के इनामी बदमाश को मय हथियार के गिरफ्तार किया है इस पर अवैध वसूली हत्या के प्रयास के मामले दर्ज है।   थाना प्रभारी जनवेद सिह ने बताया कि मुखबीर से मिली सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम आंढर में एसडीओपी अमित सिंह आईपीएस के नेतृत्व में दविश दी गई तो पुलिस को आता देख पांच हजार का इनामी बदमाश उदयभान पुत्र प्रीतम सिह रावत उम्र 28 वर्ष निवासी आंढऱ पुलिस को आता देख भागा परंतु कड़ी घेराबंदी होने के चलते इसे गिरफतार कर लिया गया।


पुलिस ने इसके कब्जे से एक 315 बोर की अद्दी लोडेड व एक जिंदा कारतुस जप्त किया है।  थाना प्रभारी ने बताया कि करैरा थाने में उक्त बदमाश पर पांच प्रकरण पूर्व से दर्ज है जिसमें हत्या का प्रयास, मारपीट, लोगों को भय दिखाकर अवैध वसूली करना आदि संगीन अपराध प्रमुख है। आज भी इस पर अवैध हथियार का एक प्रकरण दर्ज किया गया है। आसपास के क्षेत्र में यह बदमाश काफी समय से आतंक फैलाये हुए था तथा सथियों के साथ गेंग बनाने की तैयारी कर रहा था। उक्त कार्यवाही पर क्षेत्रिय ग्रामीणों ने करैरा एसडीओपी एवं थाना प्रभारी की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए क्षेत्र में उक्त बदमाश के आतंक से निजात दिलाने पर धन्यवाद दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफतार आरोपी के अन्य साथियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!