शुक्रवार रात इंदौर से रवाना हुई इंदौर-ग्वालियर एक्सप्रेस शनिवार दोपहर 12.30 बजे तक ग्वालियर नहीं पहुंच सकी है। यात्रियों का कहना है शुक्रवार रात कहीं ट्रेन का इंजन फेल हो गया था। इस कारण ट्रेन घंटों खड़ी रही। बाद में ट्रेनों के क्रॉसिंग के कारण ग्वालियर एक्सप्रेस का शिड्यूल जो बिगड़ा, वह अब तक नहीं सुधरा है। सुबह 8.30 बजे ग्वालियर पहुंचने वाली उक्त ट्रेन 10 बजे शिवपुरी पहुंची। क्रॉसिंग के लिए इसे डेढ़ घंटा वहीं रोका गया।
शिवपुरी में यात्रियों का हंगामा- रेल में सफर कर रहे यात्री इंदौर निवासी रवि शर्मा ने बताया शिवपुरी स्टेशन पर घंटों ट्रेन के खड़े रहने से गुस्साए यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि अधिकारियों ने भी उन्हें अपनी मजबूरी बताई। क्रॉसिंग होने के बाद सुबह 11.30 बजे ट्रेन शिवपुरी से रवाना हो सकी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।