लो अब पेट्रोल पंप मालिक भी दे रहे हैं हड़ताल की धमकी

0
अगर आपके पास कोई भी वाहन है जिसमें आप पेट्रोल भरवाते हैं तो अब आपके लिए पेट्रोल पंप से मुफ्त में हवा भरवाना, टॉयलेट का इस्तेमाल करना या पानी से प्यास बुझाना पुराने जमाने की बात हो सकती है। अब पेट्रोल पंप इसके लिए आपसे चार्ज वसूल सकते हैं। पेट्रोल पंप मालिक 23 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी दे रहे हैं जिसके बाद सरकार उनका मार्जिन बढ़ाने पर विचार कर रही है।
मार्जिन बढ़ाने के एवज में पेट्रोल पंप आपकी जेब और हल्की कर सकते हैं। सरकार पेट्रोल पंपो को मुफ्त में दी जाने वाली सेवाओं पर चार्ज वसूलने की अनुमति दे सकती है। एक आधिकारिक पैनल की सिफारिश के मुताबिक पेट्रोल पंपो को टू व्हीलर में हवा भरने के लिए 2 रुपए, कार के लिए 5 रुपए और ट्रकों के लिए 20 रुपए तक चार्ज करने की अनुमति मिलनी चाहिए।

फिलहाल पेट्रोल पंपो को यह सारी सुविधाएं देनी जरुरी हैं जिसके लिए वो कोई चार्ज नहीं वसूल सकते। कमेटी के मुताबिक ये चार्ज अधिकतम है और पेट्रोल पंप इससे कम भी चार्ज ले सकते हैं। आपको बता दें कि देशभर के 40 हजार पेट्रोल पंप डीलर कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं जिसके लिए वो 23 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी दे रहे हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!