अब शिवपुरी में नाचेंगे "चक्रव्यूह" के बैगा आदिवासी

shailendra gupta
0
पचमढ़ी में बन रही फिल्म चक्रव्यूह के लिए बुलाए गए बैगा आदिवासियों को वहां से तो बैरंग लौआ दिया गया, लेकिन बतौर हर्जाना उन्हें शिवपुरी में 18 अप्रैल को होने वाले शहीद तात्याटोपे बलिदान दिवस के कार्यक्रम में प्रस्तुत देने का निमंत्रण शिवराज सिंह ने स्वयं दिया है।
मामला प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह का है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का प्रकाश झा प्रेम तो जगजाहिर है। क्या टेक्स और क्या सुविधाएं, शिवराज सिंह उन पर सब लुटा रहे हैं और शायद इसीलिए प्रकाश झा भी फिल्मकार के बजाए ठेकेदारों की तरह पेश आने लगे हैं। 

पिछले दिनों उन्होंने अपनी फिल्म चक्रव्यूह के लिए बैगा आदिवासियों को बुलाया, लेकिन बाद में उन्हें सस्ते कलाकार मिल गए तो उन्होंने बैगा आदिवासियों को काम देने से मना कर दिया। यहां तक कि उन्हें रात गुजारने का ठिकाना भी नहीं दिया गया। कांग्रेस ने जब मामला उठाया तो शिवराज सिंह ने स्वयं हस्तक्षेप किया और बैगा आदिवासियों को भोपाल बुलाकर समझाबुझाकर शांत करने का प्रयास किया। जब वे नहीं माने और अपनी कला का प्रदर्शन करने पर अड़े रहे तो अंतत: शिवपुरी में होने वाले शहीद तात्याटोपे बलिदान दिवस के आयोजन में प्रस्तुति का प्रस्ताव दिया गया। 

इस समझौते के लिए मध्यप्रदेश सरकार इन आदिवासी कलाकारों को 30 हजार रुपए का भुगतान करेगी। सनद रहे कि शिवपुरी के कलाकारों को इतना महत्व कभी नहीं मिला। खैर जो भी हो, आनंद लीजिए इस सरकारी समझौते के बाद प्रस्तुत होने वाले बैगा आदिवासियों के कार्यक्रम का।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!