शिवपुरी इंदौर रूट पर अब सरपट दौड़ेंगी गाड़ियाँ, फोरलेन का रुका हुआ काम शुरु

shailendra gupta
0
NH3 in 2014
देवास से शिवपुरी तक तीन सौ किमी से अधिक लंबे हाईवे फोरलेन निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। तहसील स्तरीय 3डी सर्वे रिपोर्ट (भू-स्वामी सहित जमीन की जानकारी) दिल्ली पहुंचा दी गई है। एनएचएआई (नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया) ने भी निर्माण एजेंसी को भी हरी झंडी दे दी।
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के देवास-शिवपुरी भाग की अब जल्द सूरत बदल जाएगी। २८१५ करोड़ के इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दो कंपनियों को सौंपी है। जिन्होंने देवास-शिवपुरी के बीच ६ शहरों में दफ्तर खोलकर सर्वे शुरू करा दिया। ३३२.५ किमी भाग को एनएचएआई ने फोरलेन उन्नयन का काम शुरू कर दिया है। मार्च २०१४ तक पूरे मार्ग को फोरलेन बनाने का लक्ष्य तय किया है। तहसील स्तरों से ली जाने वाली सर्वे रिपोर्ट की अड़चनों के बावजूद निर्माण शुरू कराने का निर्णय किया है। इसके लिए निर्माण एजेंसी को वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है। एजेंसी ने भी अपने स्तर से सर्वे करवाकर डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) की तैयारी शुरू कर दी है। इधर, विभाग ने भी कुल १५ तहसीलों में से प्राप्त १४ तहसीलों की ३डी सर्वे रिपोर्ट दिल्ली भेज दी है। यहां से स्वीकृति के बाद विभाग द्वारा प्रभावितों को मुआवजा दिलाया जाएगा। भू-अधिग्रहण के तत्काल बाद फोरलेन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

रिपोर्ट के कारण हुई देरी

फोरलेन मेगा प्रोजेक्ट में तहसील स्तर पर दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए कार्य तीन माह लेट हो गया। नियमानुसार १५ तहसीलों से प्रभावित क्षेत्रों की सर्वे रिपोर्ट भेजी जाना थी। इसके लिए सूचना भी दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी विभाग ने अब तक ध्यान नहीं दिया। तैयार रिपोर्ट की एक बार मॉनिटरिंग करने में ही विभाग ने ६-८ महीने खपा दिए। ऐसे में जनवरी से शुरू होने वाली प्रक्रिया अप्रैल से शुरू हो सकी।
 

राघौगढ़ की सर्वे रिर्पोट अब तक नहीं -

कुल प्रभावित १५ तहसीलों में से १४ तहसीलों की रिपोर्ट भेज दी है लेकिन राघौगढ़ तहसील ने अब तक हाईवे विभाग को ३डी सर्वे रिर्पाेट नहीं भेजी।
 

३डी के बाद ३जी सर्वे -

३डी सर्वे पर सभी तहसीलों का अनुमोदन मिलने के बाद विभाग उसे दिल्ली भेजेगा। इसके बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें ३जी सर्वे (भू-स्वामी के नाम सहित जमीन का मूल्यांकन) होगा। मूल्यांकन के बाद मुआवजा राशि वितरित कर भू-अर्जन किया जाएगा।
 

अपने स्तर से शुरू करा देंगे काम -

हाईवे निर्माण में तहसील स्तरों से हो रही लेटलतीफी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने नया निर्णय लिया है। इसके तहत शहरी क्षेत्र को छोड़कर बीच वाले स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू का दिया जाएगा। क्योंकि यहां जमीन अधिग्रहण की स्थिति ज्यादा रोड़ा नहीं बन सकेगी।
 

६ स्थानों से एक साथ काम -

देवास से शिवपुरी तक फोरलेन निर्माण के लिए कंपनी ने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। ६ स्थानों से एक साथ काम शुरू हो जाएगा। इसमें देवास, शाजापुर, ब्यावरा, पचौर, गुना और शिवपुरी में एक साथ काम शुरू होगा।
 
फैक्ट फाइल -
  1. प्रोजेक्ट - शिवपुरी-देवास भाग के फोरलेन का उन्नयन
  2. लंबाई - ३३२.५ किमी
  3. जमीन - ९८९ हेक्टेयर+२५ हेक्टेयर फारेस्ट जमीन
  4. लागत - २८१५ करोड़
  5. प्रभावित - १५ तहसील

इनका कहना -सभी १४ तहसीलों से प्राप्त ३डी सर्वे रिर्पोट दिल्ली भेज दी गई है। एजेंसी ने सर्वे कराना शुरू कर दिया है। ६ स्थानों से एक साथ निर्माण शुरू कराया जाएगा। दिसंबर २०१४ तक पूरी सड़क तैयार करा दी जाएगी।
  • आई.एम. सिद्धिकी, 
  • परियोजना निदेशक एनएचएआई
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!