चूडी की दुकान में लगाई आग, हजारों का नुकसान

shailendra gupta
0
शिवपुरी- आपस के विवाद में एक व्यक्ति के द्वारा दूसरे की दुकान में आग लगा दी गई जिसमें दुकान में रखा हजारों का माल स्वाहा हो गया। पोहरी के शिवओम पुत्र रामजीलाल लक्ष्यकार की चूडी एवं मनिहारी की दुकान में बीते शुक्रवार के रोज गुल्लू पुत्र हरनाम सिंह ने आपसी विवाद के बाद रात दस बजे के करीब आग लगा दी।


मामले की शुरूआत कुछ दिन पूर्व शिवओम द्वारा गुल्लू को अपनी गाडी पर बिठाकर न लाने के चक्कर में शुरू हुआ। आग लगाने से पहले उक्त युवक के द्वारा शिवओम के घर जाकर गालीगलोज भी की गई थी। जिसके बाद दुकान में आग लगा दी। आग से दुकान में रखी काँच की चूडिया, लाख के कडे, सौंदर्य प्रसाधन का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने ओरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!