शिवपुरी. महाराष्ट्र समाज शिवपुरी के महिला मण्डल का चैत्रगोरी हलदीकुंकु 14 अप्रैल को आयोजित किया गया है। महिला मण्डल की अध्यक्षा रजनी चांदोरकर ने कहा कि हलदीकुंकु प्रतिवर्ष मनाया जाता है इस बार यह कार्यक्रम आगामी शनिवार को सायंकाल 7 बजे से 9 बजे तक रखा गया है।
कार्यक्रम के आयोजन के लिए शहर के विभिन्न भागों पुरानी शिवपुरी में करूणा नेवासकर, कमलागंज शैला जावडेकर,नरेन्द्र नगर छत्री रोड सुमति धुवेकर, मोहनीसागर कॉलोनी लता मंदसौरवाले, गणेश मंदिर पर वर्गणी जमा करने के लिए स्थान निश्चित किए गए हैं। समाज की सौभाग्यवती महिलाएं, बच्चियां इस कार्यक्रम में भाग लें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।