शिवपुरी। नपाध्यक्ष श्रीमति रिशिका अनुराग अष्ठाना ने पीआईसी सदस्य वार्ड क्रमांक 27 की पार्षद श्रीमति अनीता अजय भार्गव के स्थान पर वार्ड क्रमांक 28 की पार्षद श्रीमति शकुन्तला सुजान भदौरिया को रखा गया है।
मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 70 एवं मध्यप्रदेश नगर पालिका प्रेसीडेंट इन काउसिंल के कामकाज का संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियां एवं क त्र्तव्य नियम १९९८ के नियम ४ द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये प्रेसीडेन्ट इन काउसिंल के वर्तमान मनोनीत सदस्य वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद श्रीमति अनीता अजय भार्गव के स्थान पर वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद श्रीमति शकुन्तला सुजान भदौरिया को प्रसाद पर्यन्त प्रेसीडेन्ट इन कांउसिल का सदस्य मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर भोपाल सिंह दांगी, श्रीमति सावित्री गोपाल यादव, मथुराप्रसाद प्रजापति, मनीष गर्ग, रहीस खां, रत्नेश जैन, रामू गुर्जर, हरीसिंह कुशवाह, रघुराज सिंह गुर्जर, नीरज बेडिया, श्रीमति रामबाई खटीक, पंकज शर्मा बलबीर सिंह यादव, श्रीमति इन्द्रावाई राठौर, सुरेश भोज आदि पार्षदों ने धन्यबाद दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।