शिवपुरी. शहर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली विजयपुरम कॉलोनी में एक विवाहित महिला बीती रात्रि फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी आत्म लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा पत्नि टिल्ली कोली उम्र 22 वर्ष निवासी विजयपुरम कॉलोनी में किराए से मकान में रहती थी। लेकिन बीती रात्रि जब विवाहिता ने फांसी लगाई उस समय पति घर से बाहर थे। आज अल सुबह मकान मालिक सुबह जब जागे तो इसके कमरे की खिड़की व दरवाजे अंदर से बंद मिले।
तब मकान मालिक ने आवाज दी उसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरबाजे के ऊपर बने बैंटीलेशन मैं से झांक कर देखा तो महिला फांसी के फंदे पर झूलती हुई नजर आई तब जाकर इस बात की सूचना शहर कोतवाली को दी गई। जिस पर से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पहुंचकर घटना मौका मुआयना कर मर्ग कायम विवेचना शुरू कर दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।