मनरेगा शिवपुरी की हालत Not Bed

shailendra gupta
0
अब महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत प्रदेश के 50 जिलों में भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के आधार पर उन्हें अंक देकर रैंकिंग की जाने लगी है। इसमें जनवरी तक की स्थिति में शाजापुर जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि शिवपुरी की हालत Not Bed दिखाई दे रही है .
प्रत्येक माह निर्धारित किए 15 बिंदुओं के आधार पर जिलों को अंक प्रदान कर उनकी रैंकिंग दी जाएगी। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी केसी शर्मा एवं मनरेगा योजना सहायक गोपाल बघेल ने बताया कि जनवरी 2012 से नई पद्घति लागू की गई है। गत वर्ष तक विभिन्ना जिलों के कार्यों की स्थिति का विश्लेषण किया जाता था।

ये हैं बिंदू

  • *पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में कुल व्यय का प्रतिशत
  • *एमआईएस (मेनेजमेंट इंफरमेशन सिस्टम) के विरुद्घ मासिक प्रगति रिपोर्ट का प्रतिशत
  • *कार्य पूर्णता दर, मजदूरी भुगतान का प्रतिशत
  • * भारत सरकार की लंबित शिकायतें, ऑडिट सॉफ्टवेयर का उपयोग
  • *टॉपअप सॉफ्टवेयर का उपयोग
  • *वित्तीय समावेषण
  • *गुणवत्ता प्रयोगशाला
  • * ग्राम रोजगार सहायकों की नियुक्ति
  • * सीईओ जनपद के पिछले माह तक अपलोड की गई टूर डायरी
  • * विलंब भुगतान का प्रतिशत
  • *आरईएस का जिला स्तर पर कुल उपलब्धता का एमआईएस प्रतिशत
  • * आईएमपी परियोजना, मुख्यमंत्री सड़क योजना, मनरेगा घटक जिसमें कुल कार्यों के विरुद्घ प्रारंभ किए गए कार्यों का प्रतिशत है। इन कार्यों की स्थिति के अनुसार अंक निर्धारित किए गए हैं। कार्यों में कमी आने पर ऋणात्मक मार्किंग भी की जाती है।

50 जिलों को मिले अंक
  1. शाजापुर को 52, 
  2. राजगढ़ 48, 
  3. इंदौर 47, 
  4. सीहोर 45, 
  5. ग्वालियर 42, 
  6. दमोह 39, 
  7. अशोकनगर 37, 
  8. मुरैना 35, 
  9. रतलाम 35, 
  10. उमरिया 31, 
  11. सिवनी 30, 
  12. हरदा 30, 
  13. भोपाल 30, 
  14. उज्जैन 30, 
  15. छतरपुर 29, 
  16. विदिशा 29, 
  17. बैतूल 28, 
  18. होशंगाबाद 27, 
  19. जबलपुर 27, 
  20. रायसेन 25, 
  21. भिंड 24, 
  22. रीवा 23, 
  23. मंदसौर 23, 
  24. सिधी 22, 
  25. गुना 22, 
  26. बुरहानपुर 20, 
  27. छिंदवाड़ा 20, 
  28. पन्ना 18, 
  29. सागर 15, 
  30. डिंडोरी 12, 
  31. शिवपुरी 11, 
  32. बड़वानी 10, 
  33. झाबुआ 10, 
  34. अनुपपुर 9, 
  35. कटनी 9, 
  36. श्योपुर 7, 
  37. खरगोन 5, 
  38. सतना 5, 
  39. नरसिंहपुर 5, 
  40. नीमच 5, 
  41. सिंगरोली 5, 
  42. बालाघाट 4, 
  43. धार 4, 
  44. खंडवा 4, 
  45. दतिया 4, 
  46. आलीराजपुर 4, 
  47. मंडला -3 
  48. देवास -3 
  49. शहडोल 0, 
  50. टीकमगढ़ 0, 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!