ट्रक आया, भिड़ा, पलटा और जल उठा

shailendra gupta
0

शिवपुरी- शिवपुरी-झांसी फोरलेन पर दिनारा के निकट बुधवार की देर शाम दो ट्रकों की आपस में जोरदार भिडं़त हो गई। इस भिडंत में जहां एक ट्रक पलट गया तो वहीं पलटकर उसमें अचानक आग भड़क गई जिससे वह पूरी तरह राख में तब्दील हो गया। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल फायर बिग्रेड भेजी लेकिन तब तक फायर बिग्रेड पहुंचती ट्रक जल चुका था। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के दिनारा क्षेत्र की ओर जा रहा ट्रक क्रमांक यूपी 93-टी 4298 व दिनारा से शिवपुरी की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक एम पी 09 एचबी 2090 में जोरदार भिड़ंत दिनारा के समीप होटल अशोक के निकट फोरलेन पर लगी। जहां भिड़ंत के बाद दोनों ट्रक चालकों ने वाहन पर नियंत्रण किया इस दौरान यूपी वाला ट्रक चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और ट्रक को पलटते देख स्वयं की जान बचाई और ट्रक से कूद गया वहीं जब ट्रक पलटा तो उसमें जोरदार विस्फोट हुआ और धूं-धूं कर आग के गोले निकलने लगे। 

जिससे मौके पर ही ट्रक जल गया। इस घटना की खबर जब पुलिस व फायर बिग्रेड को दी गई तब तक काफी देर हो चुकी थी मौके पर मौजूद लोगों ने भी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया परन्तु वह भी सफल नहीं हुआ। वहीं दूसरा एम पी का ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!