शिवपुरी. अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिरसौद धुआई मार्ग पर बीती शाम एक ट्रेक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सामने आ रही मोटर साईकिल सवारों में टक्कर मार दी जिससे मोटर साईकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मायाशिव पुत्र रामसिंह लोधी उम्र 45 वर्ष निवासी धुआई, केदार पुत्र दयाराम लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी धुआई व सिंकदर पुत्र पैर सिंह उम्र 12 वर्ष अपनी मोटर साईकिल हीरो होण्डा सीडी डीलैक्स पर सवार होकर सिरसौद से अपने गांव धुआई जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एस्कॉट टे्रक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पागलदास बाबा के वोर्ड के पास जबदस्त टक्कर दे मारी जिससे मायाशिव पुत्र रामसिंह लोधी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि केदार व सिंकदर को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने केदार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया, लेकिन बताया कि रास्ते में केदार ने भी दम तोड़ दिया। जबकि बालक सिंकदर की हालत में अब सुधार बताया गया है। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला संज्ञान में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।