RSS का वर्ष प्रतिपदा उत्सव संपन्न

shailendra gupta
0
शिवपुरी. आज भी देश में चुनौतियां और चेतावनी की संख्या बढ़ी है। इस पर विजय प्राप्त कर भारत माता को गौरव प्रदान करने के लिए बल संगठित समाज की आवश्यकता है। देश में एक ओर जहां धर्मान्तरण किया जा रहा है। वहीं बाग्लादेश से छह हजार घुसपैठी प्रतिदिन भारत की भूमि में आ रहे हैं। वहीं गौ माता के गले पर छुरा घौपने वाले छाती तानकर खुलेआम घूम रहे हैं। इन सब चुनौतियों का सामना करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कटीबद्ध है।
उक्त उदगार संघ के श्रोमणी दुबे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित वर्ष प्रतिपदा उत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। तात्याटोपे मैदान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पी.डी गुप्ता ने की। कार्यक्रम में विभाग संघ चालक बुन्देल सिंह जी यादव भी उपस्थित थे। श्री दुबे ने आगे कहा कि 87 वर्ष की यात्रा के दौरान संघ ने अनेक उतार चढ़ाव देखे, लेकिन वह शत् रूप से राष्ट्रहित में सकारात्मक रूप से कार्य करते हुए आगे बढ़ रहा है। जिसे देख कर लगता है जो सपना 1925 में परम पूज्य डॉ. हेडगेवार जी ने संघ की स्थापना के समय देखा था। वह अब फलीभूत होते हुए दिखाई दे रहा है। 

उन्होंने गुड़ी पड़वा के दिन को विशेष दिन बताते हुए कहा कि आज ही के दिन राजा विक्रमादित्य ने विदेशियों को इस धरती से बाहर खदेड़ा था। उसी खुशी में राजा विक्रमादित्य ने विक्रम संवत् लागू किया था। वहीं शक्ति रूपी नौ देवियों की विशेष पूजा का दिन आज ही से शुरू होता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले सबसे बड़े संगठन संघ की स्थापना करने वाले परम पूज्य हेडगेवार जी का जन्म भी इसी दिन हुआ था। इसी लिए यह दिन अन्य दिनों की अपेक्षा विशेष महत्व रखता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. पी.डी गुप्ता ने कहा कि शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए योग क्रिया की बहुत आवश्यकता मुझे इस प्रांगण में स्वयंसेवकों को सूर्य नमस्कार करते हुए देखकर लगता है कि इस सूर्य नमस्कार में सारी योग क्रियाएं विद्यमान है। 

नियमित रूप से शुरू नमस्कार करने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक रहेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमाँ पर एवं परम पूज्य गुरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के पश्चात संघ के स्वयंसेवकों द्वारा सूर्य नमस्कार, समता, योग एवं दण्ड प्रहार सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!