शिवपुरीे- भूखे को दाना प्यासे को पानी जय हो बाबा वर्फानी के जय घोष के साथ स्व. शिखरचंद जैन परमार्थ समिति द्वारा शीतल जल सेवा प्रारंभ की गई। चैत नवरात्र एवं नव वर्ष के सुखद संयोग पर शीतल जल सेवा के स्टाल का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन के कर कमलों द्वारा किया गया।
धर्मशाला रोड़ स्थित इस प्याऊ के शुभारंभ पर समिति के कार्यकर्ता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि आम राहगीर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने हेतु गर्मी के पूरे चार माह इस सेवा को संचालित किया जाएगा। इस क्रम में शहर के अन्य मार्गो पर भी परमार्थ समिति द्वारा शीतल जल सेवा के स्टाल प्रारंभ किए जाएंगे। इस अवसर पर चौधरी रीतेश जैन, दीपक प्रधान, भरोसा परिहार अनिल जैन, पप्पू अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल,फैयाज कुर्रेशी, सुरेश सेठ, सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।