शिवपुरी. गर्मियों की तपती धूप में किसी प्यासे को पानी पिलाने से अधिक पुण्य का काम कोई दूसरा नहीं हैँ। उपरोक्त विचार जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने व्यक्त किये। विगत दिवस वे बडागांव के निकट आगरा बम्बई राजमार्ग पर बडौदी में एक प्याऊ का शुभारम्भ कर रहे थे।
स्व.श्री गजनलाल यादव की स्मृति में उनके पुत्र श्री कमल सिंह यादव द्वारा प्रारम्भ की गई इस शीतल जल प्याऊ से राजमार्ग पर आने -जाने वाले ग्रामीण ही नहीं सुदूर यात्रा कर रहे राहगीर भी अपने प्यासे कंठों को तृप्ति प्रदान कर सकेंगे। प्याऊ के शुभारम्भ के अवसर जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जैन के साथ नरेश राठौर, दुर्ग सिंह यादव, संजय गुप्ता, बलवंत रावत, साहब सिंह यादव, जगत सिंह गुर्जर, डॉ.श्रीवास्तव, गौरव शर्मा, गोविन्द सिंह शिकारी, पिंकी ओझा आदि उपस्थित थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।