जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक 2 अप्रैल को

shailendra gupta
0
शिवपुरी. जिला कांगे्रस कार्यकारिणी की प्रथम बैठक दो अप्रैल सोमवार को दोपहर दो बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई है। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी में नवनियुक्त समस्त पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्षगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त मोर्चा संगठनों के जिलाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि इस बैठक में संगठन का पोलिंग बूथ तक विस्तार करने एवं मजबूती प्रदान करने तथा केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं श्री सिंधिया द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं आदि विषयों पर भी विचार किया जाएगा। 
इनके अलावा दिनांक 4 अप्रैल को युवराज महार्यमण सिंधिया शिवपुरी जिले के दौरे पर पधार रहे हैं। इस बैठक में युवराज महार्यमण सिंधिया के कार्यक्रमों की तैयारी हेतु भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव ने नवीन घोषित समस्त जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, पीसीसी सदस्यों, समस्त ब्लॉक अध्यक्षों से आग्रह किया है कि वे दिनांक 2 अप्रैल को दो बजे जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी तिराहा एबी रोड शिवपुरी पर उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!