शिवपुरी। एक युवती की ससुराल से सबके सामने विदा कराकर अपने प्रेमी के साथ गायब हुई युवती शिवपुरी में मिली। पुलिस उसे वापस उसके ससुराल ले गई है।
भिंड फूफ थाना क्षेत्र के भदाकुर से अपने मायके में रहने वाले एक युवक के साथ गई युवती शनिवार को लौट आई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म व अगवा करने का मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक फूफ क्षेत्र के भदाकुर गांव में रहने वाली रामश्री (काल्पनिक नाम) को उसके मायके विछवा थाना मैनपुरी का रहने वाला सनी राठौर उर्फ आशीष 11 मार्च को युवती की ससुराल से यह कहकर ले गया कि उसकी मां की तबीयत खराब है, लेकिन रामश्री जब अपने मायके नहीं पहुंची तो उसके ससुरालीजनों ने फूफ थाने आकर गुमशुदगी दर्ज करवाई।
शिवपुरी से लेकर आई फूफ पुलिस: घर से गई रामश्री के ससुरालीजनों ने जब तलाश तेज की तो पता चला कि वह शिवपुरी में है। इसके बाद फूफ थाना पुलिस शिवपुरी पहुंची और युवती को वहां से वापस लेकर आई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।