शिवपुरी मेले में सांस्कृतिक आयोजनों की लिस्ट

shailendra gupta
0
शिवपुरी. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि परंपरानुसार सर्वप्रथम सुन्दरकाण्ड का पाठ का आयोजन 20 मार्च को किया गया। मेला रंगमंच पर रंगारंग कार्यक्रमों में सबसे पहले 31 मार्च को बुंदेलखंडी लोकगीत एवं लोकनृत्य का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें द्वारा प्रसाद एण्ड कंपनी द्वारा भजन लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम सायं 8 बजे से प्रारंभ होगा। 
इसके बाद शिवपुरी की जनता का मुख्य आकर्षण रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पद्मश्री हरगोविन्द महाराज की मंडली द्वारा रासलीला का आयोजन 3 अप्रैल से 12 अप्रैल तक किया जाएगा। इस बार की मंडली द्वारा भगवान कृष्ण के विभिन्न चरित्रों एवं लीलाओं का चित्रण किया जाएगा। वर्तमान में यह रासलीला मंडली छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह के यहां रायपुर में अपनी प्रस्तुतीकरण दे रही है।  
 
सीएमओ ने आगे बताया कि 14 अप्रैल को टीवी शो लाफ्टर चेलेंज के प्रथम विजेता सुनील पाल द्वारा शिवपुरी शहर की जनता को मिमिक्री एवं हास्य व्यंगय के माध्यम से हसाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुम्बई के कलाकारों के द्वारा एक आर्केस्ट्रा के साथ मणिपुरी लोकनृत्य का भी प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में यह कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अष्ठाना उपाध्यक्ष, भानुप्रकाश दुबे, पार्षदगणों की अनुशसा पर आयोजित किए जा रहे है।
 
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जिले के समस्त नागरिकों से नगर पालिका परिषद की ओर से मेला कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!