शिवपुरी. मुरैना के जाबांज अधिकारी आईपीएस नरेन्द्र की मौत को लेकर देश भर के नागरिक स्तब्ध है। शिवपुरी में मुरैना के आईपीएस अधिकारी नरेन्द्र कुमार की मौत के चलते उनके शोक संतृप्त परिवार एवं स्व.कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के तत्वाधान में स्थानीय माधवचौक पर मोमबत्तीयां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस श्रद्धांजलि सभा में एडीशनल एस.पी.वाय.एस.राजपूत व यातायात अधिकारी श्री त्रिपाठी भी पहुंचे जिन्होंने मोमबत्ती जलाकर शोक संतृप्त परिवार व शहीद आईपीएस को सैल्यूट कर अपनी संवेदनाऐं प्रकट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के जिलाध्यक्ष अशोक सम्राट, उपाध्यक्ष अंकित गोयल, महामंत्री ललित मुदगल, सचिव राकेश डागौर, सह-सचिव राजू (ग्वाल) यादव, रशीद खान गुड्डू, अशरफ कुर्रेशी छोटे, शक्ति, कमल शाक्य, के.के.दुबे, लक्ष्मीनारायण धाकड़, विजय शर्मा, संजीव पुरोहित, प्रदीप, जितेन्द्र शर्मा, लल्लन पाण्डे, दीनू, छोटू नाहटा, जिन्दी आदि सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगणों के साथ-साथ शहर के कई नागरिकों ने इस शोक श्रद्धांजलि में भाग लिया और मोमबत्तीयां जलाकर शोक संतृप्त परिवार को इस दु:ख की घड़ी में सहन शक्ति की कामना की। अंत में दो मिनिट का मौन रखा गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।