शिवपुरी. शहर के फिजीकल थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाली संजय कॉलोनी में एक नाबालिग युवती के साथ बलात्कार की घटना का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि युवती मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी जिसका फायदा उसी क्षेत्र के युवक ने उठाया और अपनी काम वासना पूरी करने के लिए घर में उसे अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। इस मामले में फिजीकल पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध धारा 376,450 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अफसाना(परिवर्तित नाम) उम्र 16 वर्ष निवासी संजय कॉलोनी बीती रात्रि को घर में अकेली थी। इस युवती को पास के ही एक युवक मनीराम पुत्र गयाजीत रजक उम्र 27 वर्ष निवासी संजय कॉलोनी ने अकेला पाकर घर में घुसकर युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। जब वह बलात्कार की घटना को अंजाम देकर भाग रहा था कि तभी उसे परिजनों ने देख लिया। इस मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस थाना फिजीकल क्षेत्र को दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि जिस नाबालिग युवती के साथ युवक ने गिरफ्तार किया है वह मानसिक रूप से बीमार है और इसी बीमारी का फायदा उठाकर उसे अपनी हवश का शिकार बना लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।