शिवपुरी. शिवपुरी जिले की विभिन्न एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं में शिवपुरी में रिक्त ऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं एवं उपऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अंतिम चयन सूची जिलास्तरीय आपत्ति निराकरण समिति की बैठक उपरान्त जारी की गयी है।
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवपुरी से प्राप्त जानकारी अनुसार शिवपुरी शहरी परियोजना के तहत वार्ड क्र.35 में ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिये कु. सलमा बानों पुत्री नसीम खांन का अंतिम चयन हुआ है, जबकि प्रतिक्षा सूची में श्रीमती रजनी पत्नि राजेश को रखा गया है। परियोजना बदरवास के वार्ड क्र.1 में ऑगनवाड़ी सहायिका के पद पर श्रीमती भारती ओझा पत्नि मुकेश ओझा का अंतिम चयन हुआ है, जबकि श्रीमती राजकुमार बाई को प्रतिक्षा सूची में रखा गया है। परियोजना पोहरी के कमलाखेड़ी ऑगनवाड़ी केन्द्र में ऑगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर श्रीमती विमला बाई पत्नि हरिओम जाटव, नारायणपुरा ऑनगवाड़ी केन्द्र उपकार्यकर्ता के लिये कमलेश पत्नि संतोष सिंह, ऑनगवाड़ी केन्द्र कुपरेड़ा के उपकार्यकर्ता के पद पर श्रीमती आरती शर्मा पत्नि मातादीन और भिलौड़ी ऑगनवाड़ी केन्द्र के लिये उपकार्यकर्ता पद पर श्रीमती सम्पत पत्नि रघुवीर का अंतिम चयन किया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।