शिवपुरी। बलारपुर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है बलारी मैया के दर्शनों हेतु लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मैया के दर्शन हेतु आते हैं। इस मंदिर की प्रतिष्ठा इतनी अधिक है कि यहां कई खूंखार डाकू भी आम भक्तों की तरह माथा टेकने आते हैं, और पुलिस की चाक चौबंद तैयारियां होने के बावजूद बचकर निकल जाते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलारी माता मंदिर के मंहत प्रयाग भारती व मेला समिति के सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष मेले का आयोजन 27,28 व 29 मार्च को किया जा रहा है। जिसमें भक्तजनों के पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही भक्तगणों द्वारा इस वर्ष भी मेले में भण्डारे के आयोजन किए जाएंगे। मेले में आने जाने वाले भक्तों की सुरक्षा की पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बलारी माता के दर्शन करने गए सैकड़ों मील दूर से भक्तगण आते हैं प्रसिद्ध बालारी माता के मंदिर पर अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर मैया के दर्शन करने के लिए आते हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।