इनरव्हील क्लब का नि:शुल्क महिला योग शिविर 19 से 21 तक

shailendra gupta
0
शिवपुरी. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आगमी 19 से 21 मार्च 2012 तक समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब शिवपुरी के तत्वाधान में महिलाओं के लिए नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस योग शिविर में महिलाओं को विभिन्न पद्वति बताकर उन्हें स्वस्थ रहने के गुण बताए जाऐंगे। यह जानकारी इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष कविता बिन्दल व सचिव शशि शर्मा ने संयुक्त रूप से दी।


शिविर के बारे में जानकारी देते हुए श्रीमती बिन्दल व श्रीमती शर्मा ने बताया कि 19 से 21 तक आयोजित होने वाले नि:शुल्क योग शिविर खासकर महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को होने वाली विभिन्न बीमारियों सर्वाइकल, कमर दर्द, घुटनें में दर्द और डायबिटीज जैसे बीमारियों से ग्रसित महिलाओं को योग गुरू कुं.रूचि मित्तल द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 

यह शिविर दोप.4 बजे से सायंकाल 5:30 बजे तक स्थानीय जैन श्वेताम्बर मंदिर, दुर्गा टॉकिज के सामने, कोर्ट रोड पर लगेगा। सभी महिलाओं से आग्रह है कि वह स्वस्थ शरीर रखने के लिए अपनी बीमारियों को योग विधियों के माध्यम से दूर करें इसलिए अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!