छह अफसरों को IPS award

shailendra gupta
0
भोपाल।मध्यप्रदेश पुलिस के छह अफसरों को आईपीएस अवार्ड पारित किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने बुधवार को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक आईपीएस अवार्ड पाने वाले आईपी अरजरिया, महेंद्रसिंह सिकरवार, राकेश जैन, दीपक वर्मा, अशोक कुमार गोयल, अनिल माहेश्वरी शामिल हैं।

राज्य प्रशासनिक सेवा के इन सभी अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना इस प्रकार है- इंदुप्रकाश(आईपी) अरजरिया(होशंगाबाद), अनिल माहेश्वरी (पन्ना), दीपक वर्मा (टीकमगढ़), अशोक कुमार गोयल(मंडला), राकेश जैन (सिवनी), महेंद्रसिंह सिकरवार(श्योपुर)। ये सभी अधिकारी अपने जिले एसपी रहेंगे।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इन अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड पारित करने के लिए सिफारिश की थी। केंद्रीय गृहमंत्रालय में इन अफसरों का प्रशासनिक सेवा के दौरान कामकाज की समीक्षा कर आईपीएस अवार्ड पारित किया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!