अस्पताल चौराहे से अपहरण कर मारपीट करने वाले गिरफ्तार

shailendra gupta
0
शिवपुरी. बीते रोज शहर के अस्पताल चौराहा क्षेत्र में एक कम्प्यूटर संचालक के साथ बुलेरो में सवार होकर आए सुमित पुत्र प्रहलाद सिकरवार, प्रहलाद पुत्र निहाल सिंह सिकरवार, टीटू पुत्र घूपकिशोर शिवहरे द्वारा की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी बनाए गए तीन युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी राजा सेंगर का चाचा अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि बीते रोज प्रात: करीब 11 बजे अस्पताल चौराहे पर कम्प्यूटर सेंटर संचालित करने वाले आकाश सिंधी पुत्र संजय सिंधी अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां पर सिलेटी कलर की बुलेरो क्रमांक एमपी 33-0240 में सवार होकर आए सुमित सिकरवार, प्रहलाद सिकरवार, टीटू शिवहरे एवं राजा सेंगर के चाचा ने आकाश सिंधी के साथ अश£ील गाली गलोंच करते हुए उसे बुलेरो में पटक लिया और सुनसान क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और घायल आकाश सिंधी को पोहरी रोड क्षेत्र स्थित सेंटचाल्र्स स्कूल क्षेत्र में एक खेत में पटककर भाग गए थे। 

इस मारपीट की घटना की जानकारी आकाश सिंधी द्वारा पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ आपराधिक मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी और देर शाम पुलिस ने आरोपी बनाए गए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!