शिवपुरी. जिले के भौंती थाना क्षेत्रांतर्गत पानी भरते समय पैर फिसल जाने के कारण एक महिला कुए में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रैफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिस्ता पत्नि हरीराम राजपूत उम्र 40 साल निवासी ऊमरीकलां थाना भौंती बीते रोज अपने घर से कुए पर पानी भरने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान पानी भरते समय पिस्ता का पैर फिसल गया और वह कुए में जा गिरी। स्थानीय नागरिकों द्वारा महिला को कुए से बाहर निकालकर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने पिस्ता को ग्वालियर रैफर कर दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।