मौत के बाद लिख दी गई बलात्कार की एफआईआर

shailendra gupta
0
शिवपुरी. जिले के करैरा थाना क्षेत्रांतर्गत एक अजीबोगरीब घटनाक्रम सामने आया है जिसमें पुलिस ने एक मृतक अधेड़ पजन सिंह पुत्र रघुवर सिंह रावत उम्र 60 साल निवासी भासडा खुर्द चौकी सुनारी के खिलाफ बलात्कार का मामला पंजीबद्ध किया है जो कि अपने आप में एक चौंका देने वाला पहलू है।
उल्लेखनीय है कि बीते रोज करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम भासडाखुर्द में 22 तारीख को प्रात: करीब 7 बजे के समय दिनेश जाटव, रूद्रन जाटव, रामकिशन रावत, राकेश रावत, विजय रावत ने एक राय होकर पजन सिंह पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया था। इस मारपीट में घायल हुए पजन सिंह को उपचार हेतु करैरा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पजन सिंह की फरियाद पर से हमलावर पांचों युवकों के खिलाफ 302 का मामला पंजीबद्ध कर लिया था।

अधेड़ व्यक्ति की मौत के बाद भासडाखुर्द की ही निवासी दलित समुदाय की एक अधेड महिला द्वारा थाना आकर मृतक पजन सिंह पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए एक शिकायती आवेदन दिया। जिसमें उल्लेख किया गया था कि मौत से पूर्व रात्रि के समय पजन सिंह ने पीडि़ता महिला के पति के साथ मारपीट करते हुए उसे घर में बांधकर डाल दिया और उसके साथ बलात्कार कारित किया था। पुलिस ने इस आवेदन पर से मृतक पजन सिंह के खिलाफ अपराध क्रमांक 87/12 धारा 376, 323, 342 भादवि 3, (1) 12, 3 (2) 5 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!