शिवपुरी- मध्यप्रदेश वन मस्टर/दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के बैनर तले आज विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। संघ की मांग है कि वर्तमान समय में जो वनरक्षक भर्ती हो रही है उस पर तत्काल रोक लगाई जाए वहीं पुराने कर्मचारियों को नियमितीकरण की मांग भी की गई है। इन मांगों को पूर्ण कराने के लिए दैनिक वेतन भोगी संघ के प्रांताध्यक्ष
आमोद तिवारी, अध्यक्ष प्रांतीय वन सेवा संघ दुर्गा ग्वाल, वृत्त अध्यक्ष
राजेन्द्र शर्मा ने सभी वेतन भोगियों से आज सौपे जाने वाले ज्ञापन
कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
प्रेस को दी गई जानकारी में प्रांतीय वन सेवा संघ शिवपुरी के अध्यक्ष दुर्गा ग्वाल, मा.रा.उद्यान शिवपुरी के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह तोमर, वृत्त अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से अपनी मांगों को बताते हुए कहा कि प्रांतीय आह्वान पर संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई है कि वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया 2012 को तत्काल रोका जाए, जिससे विभाग में वर्षोँ से कार्यरत शिक्षित दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को उक्त रिक्त पदों पर वर्ष 2008 की भांति परीक्षा आयोजित कर सम्मिलित किया जाए साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य की भांति सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए, विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी जिन्हें 30 वर्ष की सेवा या 60 वर्ष की आयु जो पहले हो, के आधार पर सेवा से हटाया जा रहा है, जिस पर तत्काल रोक लगाते हुए 62 वर्ष की आयु उपरांत ही सेवानिवृत्ति किया जावे।
वर्ष 2008 में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों से वन रक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित परीक्षा में सफल रहे, शेष उम्मीदवारों को वन रक्षक के पद पर शीघ्र नियुक्ति दी जावे। इन सभी समस्याओं को लेकर संघ कलेक्टर कार्यालय के समक्ष पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में चन्द्रशेखर शर्मा, राधेश्याम तिवारी, नरेन्द्र गौतम संभागीय अध्यक्ष, व्हीएस कुशवाह, रामसिंह राजपूत विद्यालय, लखन लाल, अतर सिंह धानुक, रमेश कुमार सेन, प्रहलाद सिंह जाटव, रमेशचन्द्र सोनी, दौलतराम,रामदास, संतोष कुमार आदि शामिल है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।