शिवपुरी- प्यार करने के रूप में मनाए जाने वाले दिन वैलेंटाईन डे के दिन प्रेमी जोड़ों ने अपने प्यार का इजहार चोरी-छुपे किया। क्योंकि प्रतिवर्ष प्यार करने वालों के विरूद्ध एक ओर जहां पुलिस प्रशासन सतर्क रहता है तो वहीं दूसरी ओर शिवसेना जैसा संगठन इसे पश्चिमी सभ्यता का प्रतीक मानते हुए इसका विरोध करते है। ऐसे में प्रेमी जोड़ों ने अपने प्यार का इजहार करना चोरी से ही करना उचित समझा। नगर के अधिकतर रेस्टोंरेंट व होटलों पर भी सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया ताकि किसी अप्रिय घटना का सामना ना करना पड़े।
शहर भर में आज वैलेंटाईन डे के दिन नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रेमी जोड़ों ने अपने प्रेम का इजहार परिजनों और रिश्तेदारों से छुपकर एकांत में किया। जहां किसी को भनक तक भी ना लगे क्योंकि शहर में शिवसेना ने इन प्रेमी जोड़ों को हिदायत देकर कमर कस ली थी तो वहीं पुलिस प्रशासन भी इनकी सुरक्षा में लगा हुआ था। मन की अभिव्यक्ति को जुबान पर लेने के लिए हर युवक-युवती बेताब रहते है जिसे प्रेम के नाम की संज्ञा दी जाती है। यूं तो प्यार करना कोई कानूनन अपराध नहीं है लेकिन इसे पश्चिमी सभ्यता का प्रतीक बताया गया है।
यही कारण है कि आज भी नव युवा पीढ़ी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते है। नगर की गिफ्ट गैलरी, होटल, रेस्टारेंटों पर प्रेमी जोड़े अपने प्रेमी के साथ प्रेमी की पीगें बढ़ाते है तो वहीं दूसरी ओर उन्हें इसका खतरा भी रहता है। अधिकांशत: शहर के सभी रेस्टारेंट व होटल पर आज के दिन चहल कदमी कम देखने को मिली। पुलिस प्रशासन ने अपने सुरक्षा अमले को भी तैनात कर रखा था वहीं शिवसेना ने वैलेंटाईन डे पर विरोध करते हुए वैलेंटाईन का पुतला जलाया और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस दिवस को ना मनाने की अपील करते हुए इस दिन माता-पिता पूजन दिवस मनाने की मांग की।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।