17 को शिवपुरी की जमीं पर उतरेंगे, हुस्न के जलवे और इश्क की आंधी

shailendra gupta
0
शिवपुरी. हजरत गुलाब शाह बाबा के उर्स के मुबारक मौके पर आने वाली 17 फरवरी को शिवपुरी के सिद्धेश्वर मेला ग्राउण्ड स्थित हुसैन टेकरी पर दिल्ली के सुविख्यात कब्बाल चांद कादरी और मुंबई की कब्बाला तमन्ना बानो के बीच बहतरीन कब्बाली का मुकाबला होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में होकर पूर्ण होने को है।


उक्त जानकारी सर्वधर्म सदभाव समिति के मीडिया प्रभारी विजय चौकसे द्वारा देते हुए प्रेस को बताया गया कि उक्त कब्बाली में 50 हजार से 1 लाख तक कला प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है, जिसके लिए कब्बाली की आयोजन समिति के संरक्षक और व्यवस्थापक पीयूष शर्मा, श्रीप्रकाश शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, शौकत खांन, भरत श्रीवास्तव इत्यादि के द्वारा उमदा से उमदा व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 

इसी संदर्भ में आज गांधी आश्रम एबी रोड पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कब्बाली के लिए विभिन्न कमेठियों का गठन कर सभी कमेटी प्रभारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। कब्बाली के आयोजक पीयूष शर्मा के मुताबिक सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रचार प्रसार कमेटी, कब्बालों के ठहरने और खाने की व्यवस्था के लिए कमेटी, मंच की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी, साफ सफाई से संबंधी व्यवस्थाओं के लिए अलग कमेटी के अलावा 17 तारीख को आने वाले अति महत्वपूर्ण अतिथियों की बैठने की व्यवस्था संबंधी कमेटी अलग बनाई गई है। 

इसके अलावा जिले भर में कब्बाली के मुकाबले के प्रचार प्रसार के लिए पम्पलेट, हेण्डबिल और अखबारों के माध्यम से सूचना दी जा रही है। उक्त कब्बाली का आयोजन सभी धर्मों और वर्गों के लोगों की कला प्रेम की भावना को ध्यान में रखकर किया जा रहा है और आयोजक मण्डल ने सभी लोगों से इस मुकाबले में शिरकत करने की अपील की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!