आया था गर्लफेंड से मिलने, मिल गई मौत!

shailendra gupta
0

शिवपुरी-अवैध संबंधों का जहर जब जीवन में घुलता है तो उसका असर ना केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। शहर के महल कॉलोनी क्षेत्र में मिली अज्ञात लाश भी इसी ओर इशारा कर रही है क्योंकि सोमवार की सुबह महल कॉलोनी में एक व्यक्ति की नग्न अवस्था में लाश पड़ी गई। इस लाश की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को लगी तो वहां सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी। अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं हुई है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि यह हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है।
वर्तमान परिवेश में अवैध संबंधों की धधक रही आग हमेशा हत्या की ओर इशारा करती है। कुछ ऐसा ही हुआ शहर के महल कॉलोनी क्षेत्र में जहां कोतवाली थानांतर्गत महल के पीछे सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया लाश को नग्ना अवस्था में देखते हुए ही प्रतीत हो रहा है कि यह हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। शहर के एक शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के निवास के पीछे पड़ी लाश जब स्थानीय लोगों ने देखी तो वहां सनसनी फैल गई। इसकी इत्तिला पुलिस को दी गई जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि युवक देखने में शहरी परिवेश का पढ़ा लिखा नजर आ रहा है। 

वहीं लोगों में चर्चा है कि संभवत: यह युवक देर रात अपनी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में परिजनों द्वारा पकड़ लिया गया हो और आवेश में आकर प्रेमिका के परिजनों ने उसे मौत के घाट उतार कर लाश खाली पड़े प्लॉट पर फेंक दी हो। इस मामले में पुलिस का भी मानना है कि यह हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई जान पड़ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए लाश की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!