बैकडेट में बेच डाले स्टाम्प

shailendra gupta
0
पोहरी-जिले की पोहरी तहसील के सामने स्टांप पेपर विक्रय करने वाले वेंडर के द्वारा पिछली तारीख में स्टांप बेचने का माला प्रकाश में आया है, वेंडर के द्वारा कोषायलय से स्टांप मिलने की तारीख से दो माह पूर्व ही स्टांप पेपर फर्जी तरीके से बेचना दिखाया था जिसके आधार पर जमीन का एग्रीमेण्ट भी पुरानी तारीख में वकील के द्वारा कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पोहरी के ग्राम समसपुर में कृषि भूमि का विक्रय किया गया था, जिसके विक्रय में आपत्ती लगाने के लिये वेशी ग्राम के ओंकार पुत्र फोसू ने स्टांप वेंडर से मिलकर पुरानी तारीख में स्टांप खरीदी की जाना बताई और पुरानी तारीख में ही अनुबंध पत्र करा लिया। अनुबंध पत्र के आधार पर ही उक्त लोगों ने जमीन के नामांतरण पर रोक लगवा दी और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ही विक्रयपत्र को निरस्त किये जाने हेतु शिकायत भी कर दी थी। अब जब जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है तो उक्त लोगों पर कार्यवाही करने की बात अधिकारी कह रहे हं।

छपने से पहले ही बेच दिये स्टॉम्प -  
पोहरी के स्टॉम्प विक्रेता पीआर कुशवाह द्वारा उपकोषालय पोहरी से स्टॉम्प पेपर क्रमांक 020276 तथा 020277 का क्रय दिनांक 09 फरवरी 2011 को किया था परंतु उक्त वेंडर के द्वारा दो माह पूर्व ही दिनांक 20 अक्टूवर 2011 में विक्रय होना अपने विक्रय रजिस्टर में ओंकार पुत्र फोसू निवासी ग्राम वेशी के नाम दर्शाया है।
क्या हो सकती है कार्यवाही -जाँच में यह सि,द हो गया है कि स्टांप वेण्डर पीआर कुशवाह के द्वारा स्टांप क्रमांक को पुरानी तारीख में बेचा गया है जिसके बाद उक्त स्टॉम्प वेण्डर का लायसेंस निरस्त करने के साथ ही शासन के दस्तावेजों का मनमाने तरीके से इस्तेमाल करने के कारण धारा 420 की तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।
फेक्ट फाइल -
  • कोषालय से स्टांप पेपर जारी होने का दिनांक - 09 फरवरी 2011
  • स्टांप वेण्डर द्वारा बेचने की तारीख-20 अक्टूवर 2010
  • अनुबंध पत्र बनवाने वाला - ओंकार पुत्र फोसू निवासी ग्राम वेशी
  • बेचने वाला स्टांप वेंडर - पी आर कुशवाह
फर्जी तरीके से स्टॉम्पों की विक्री पिछली तारीख में करने की शिकायत आई थी, जाँच में शिकायत सत्य पाई गई है, कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा की जा सकती है।
साहिर खान
तहसीलदार, प्रभारी कोषालय, पोहरी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!