संतोष कुमार शर्मा
पोहरी- पोहरी महाविद्यालय की भव्य इमारत का निर्माण 1.74 करोड़ की लागत से किया जाना है जिसमें ठेकेदार और विभागीय अधिकारी कर्मचारी मिलकर भवन को कमजार करने में लगे हुये हैं। अभी भवन की नींव का कार्य जारी है जिसमें निर्धारित मापदण्डों की अनदेखी की जा रही है। अब सवाल यह उठता है कि जब नींब ही कमजार होगी तो दो मंजिला मजबूत भवन के निर्माण की सोच भी कैसे सकते हैं। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने भी घटिया निर्माण के संबंध में कार्यपालय यंत्री लोक निर्माण विभाग पीएस झानिया को अपना विरोध दर्ज कराते हुये गुणवत्ता सुधारने हेतु कहा है।
क्या हैं मापदण्ड -लोक निर्माण विभाग के अनुसार पूरा भवन आरसीसी के पिलर्स पर खड़ा किया जाना है, काली मिट्टी होने के कारण 12 फुट खुदाई करने के बाद 14 एमएम आरसीसी आधार बनाकर पिलर्स खडे किये जाने चाहिये। जिसमें एम 10 मापदण्ड का सीमेंट कंक्रीट का इस्तेमाल होना था। परंतु निर्धारित मापदण्डों की अनदेखी कर धडल्ले से घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सांसद ने दी थी चेतावनी -शासकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपालकृष्ण महाविद्यालय पोहरी के भवन की स्वीकृती के लिये पिछले काफी समय से क्षेत्रीय सांसद यशोधरा राजे सिंधिया और विधायक प्रहलाद भारती प्रयासरत थे। स्वीकृति के बाद भूमि पूजन करने आई सांसद ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालय यंत्री और ठेकदार को सख्त हिदायत दी थी कि निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार नहीं किया जाना चाहिये। परंतु इसके उलट ठेकेदार और विभाग के अधिकारी महाविद्यालय भवन की नींब को ही कमजोर करने में लगे हुये हैं।
पूर्व में भी शिकायत, जाँच में लीपापोती -महाविद्यालय भवन में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत छात्रसंघ अध्यक्ष रामलखन धाकड द्वारा की जा चुकी है जिसकी जाँच आरईएस के एसडीओ यादवेन्द्र शर्मा द्वारा की जा रही है, लेकिन जाँच में भी लीपापोती की जा रही है और मौके पर जाँच न कर कागजों में ही पीडब्ल्यूडी इंजीनियर से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। छात्रसंघ अध्यक्ष रामलखन का कहना है कि यदि घटिया निर्माण नहीं रोका गया तो वे धरना देकर अपना विरोध दर्ज करायेगें।
क्या कहना है इनका-
गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है फिर यदि कोई कमि है तो सुधार कराया जायेगा।
देवेश पाण्डेइंजीनियर, लोक निर्माण विभाग, पोहरी
देवेश पाण्डेइंजीनियर, लोक निर्माण विभाग, पोहरी

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।