शिवपुरी. जिले के पोहरी थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर से पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे तीन बदमाशों को हथियारों सहित धर दबोचने में सफलता हासिल की है। जबकि मौके पर पुलिस को आता देख कुछ बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग जाने में सफल रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
पोहरी एसडीओपी एसएन मुखर्जी ने दी जानकारी के अनुसार बीती रात्रि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शिवपुरी, श्योपुर रोड पर स्थित बडे पुल के समीप कुछ युवक हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी बारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस ने बताए गए स्थान की रात्रि करीब 1:30 बजे चहुंओर से घेराबंदी कर यहां से हरीशंकर पुत्र प्रेमा यादव उम्र 40 साल निवासी सिरसौद, सतीश पुत्र रामप्रसाद यादव उम्र 28 निवासी सिरसौद, अखे सिंह पुत्र बृज सिंह उम्र 23 निवासी पोहरी को धर दबोचा।
जबकि तीन अन्य बदमाश दबिश के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर यहां से भाग जाने में सफल रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से एक 12 बोर दुनाली, 17 जिंदा रारण्ड एक 315 बोर का कट््टा मय राउण्ड के, एक तलवार, सरिए आदि हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ अपराध क्रमांक 30/12 धारा 399, 400, 402 आईपीसी 25/27 आम्र्स एक्ट 11,13 एमपीडीके एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह पेट्रोल पंप लूट की योजना तैयार कर रहे थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।