पटवारी फिरोज के परिजनों को दी सांत्वना

shailendra gupta
0
शिवपुरी. शहर के वरिष्ठ समाजसेवी व बालघाट टीआई से एसडीओपी के रूप में पदोन्नत हुए सुरेश सिंह सिकरवार गुरूवार को तहसीलदार की प्रताडना से तंग होकर आत्महत्या कर चुके मृतक पटवारी फिरोज खान के शोक संतृप्त परिजनों मॉँ नूरजहां बेगम, भाई आरिफ व साबिर खांन सहित परिवारजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे।

जहां पटवारी के परिजनों  से मिलकर पूरी तरह से मामले को समझा और दु:ख की इस घडी में हर कदम उनके साथ रहने का वायदा किया साथ ही कहा कि मृतक पटवारी फिरोज के परिजनों को न्याय मिलकर ही रहेगा भले ही इसके लिए कुछ भी क्यों ना करना पडे। इस अवसर पर श्री सिकरवार ने शोक संतृप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना जताकर इस दु:ख की घडी में ईश्वर से शांति की प्रार्थना भी की। 

मौके पर मौजूद मुस्लिम संप्रदाय से भेंट कर पटवारी के शोकाकुल परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया गया। शोक संवेदना व्यक्त करने पर श्री सिकरवार के साथ पूर्व पार्षद सफदर बेग मिर्जा, वसित अली, अब्दुल रफीक अप्पल, गुडडे, अशरफ कुर्रेशी छोटे आदि सहित अन्य लोग व मृतक पटवारी फिरोज खान के परिजन मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!