वो गए थे रिश्तेदारी में और चोर उनके घर आ गए

shailendra gupta
0
शिवपुरी. शहर के देहात थानांतर्गत आने वाले ए टू जेड वर्कशॉप के समीप निवासरत एक सूने घर पर बीती रात्रि को चोरों ने धावा बोल दिया। यहां से चोरों ने घर में खानातलाशी कर हजारों की नगदी व सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी तब लगी जब स्थानीय निवासियों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी तत्काल चोरी की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल को खाली तलाशी के अलावा कुछ नहीं लगा। पुलिस ने फरियादी को इत्तला देकर उसे शिवपुरी बुलाया और अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जाकिर हुसैन पुत्र नूर हसन खान निवासी ए टू जेड वर्कशॉप के समीप शिवपुरी बीते रोज रिश्तेदारी मे शिवपुरी से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान इस सूने मकान पर चोरों की नजर लग गई और उन्होनें जाकिर हुसैन के परिवार के जाते ही बीती रात्रि को घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस चोरी की घटना में चोर अपने साथ घर में रखे नगदी 50 हजार रूपये के साथ सोने-चांदी के गहनो पर हाथ साफ कर गए। 

इस दौरान चोरों ने इस चोरी के साथ-साथ घर में रखे घरेलू सामान को भी चुरा लिया जिसमें घर में रखे दो गैस सिलेण्डर व अन्य दैनिक उपयोग का सामान शामिल है। इस मकान में चोरी की घटना लगभग रात्रि 1 से 2 बजे के बीच की बताई गई है। घटना के संबंध में जानकारी सुबह होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मामला विवेचन में लेकर भवन मालिक जाकिर हुसैन को बुलाया और अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!