बालिका छात्रावास में वार्षिकोत्सव एवं माँ-बेटी मेला संपन्न

shailendra gupta
0
शिवपुरी. राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार बालिका छात्रावास माधवचौक शिवपुरी में आज वार्षिकोत्सव माँ-बेटी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथि के रुप में पधारीं श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती सरिता गुप्ता, प्रधानाध्यापक छोटेराजा परमार, प्रधानाध्यापक रोहिणी अवस्थी ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। इसके पश्चात बालिका छात्रावास की छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर मंगलाचरण किया।


तत्पश्चात छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें लघु नाटिका, दहेज, बालिका शिक्षा, कविताएं व चुटकुले आदि प्रस्तुत किए। इसके उपरांत श्रीमती मीना अग्रवाल ने छात्राओं को आगे बढऩे हेतु अनेक सुझाव बताए। बीजीजी सरिता गुप्ता, रोहिणी अवस्थी, छोटेराजा परमार, वार्डन श्रीमती किरण जैन ने भी अपने उद्बोधन में कैरियर बनाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव छात्राओं को दिए। 

कार्यक्रम का संचालन रेमेडियल शिक्षिका श्रीमती अंजू जैन ने किया। इस अवसर पर शिक्षक रघुवीर पाराशर, शिक्षिका सतनाम बत्रा, शशि यादव, हेमलता माहौर, वार्डन किरण जैन, सहा. वार्डन आशा दुबे, रेमेडियल शिक्षिका श्रीमती तृप्ति तेलंग, अंजू जैन, मृदुला जैन, ग्राम बृजेश शर्मा सहित छात्राओं की माँयें भी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थीं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!